8 नवम्बर, 2022 (17 कार्तिक, शक संवत 1944) को पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। हांलाकि ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरम्भ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही प्रारम्भ हो चुकी होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से  आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। 

ग्रहण दक्षिण अमरीका, उत्तर अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। 

ग्रहण भा.मा.स. अनुसार घं. 14.39 मि. पर प्रारम्भ होगा जिसकी पूर्णावस्था भा.मा.स. अनुसार घं. 15.46 मि. पर प्रारम्भ होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था का अंत भा.मा.स. अनुसार घं. 17.12 मि. पर होगा तथा आंशिक अवस्था का अंत भा.मा.स. अनुसार घं. 18.19 मि. पर होगा। 

देश के पूर्वी भाग में स्थित शहरों यथा कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी तथा चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहाँ चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी। 

अन्य शहरों यथा दिल्ली, मुम्बई, चेन्नै एवं बंगलुरू में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी। 

भारत में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित होगा जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था। 

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है। भारत के कुछ स्थानों की ग्रहण संबंधी स्थानीय परिस्थितियों की एक सारणी सुलभ संदर्भ के लिए पृथकत: संलग्न की जा रही है।

*(स्रोत: Positional Astronomy Centre, Kolkata; India Meteorological Department)

TOTAL ECLIPSE OF THE MOON, 8 NOVEMBER, 2022

 

PHASES OF ECLIPSE VISIBLE FROM CERTAIN PLACES OF INDIA

 

 

Places

Moonrise Time

(IST)

Umbral phase

begins at

14h 39m (IST)

Totality

begins at

15 h 46m (IST)

Totality

Ends at

17h 12m (IST)

Umbral phase

Ends at

18 h 19m

( IST)

Duration of eclipse (from Moonrise time upto the end of umbral phase)

 

     h     m

h       m

h        m

h        m

h        m

h        m

Agartala

16   38

 

Beginning of partial phase is not visible as the phenomenon will be in progress before moonrise of any

place in India

 

Beginning of totality phase is not visible as the phenomenon will be in progress before moonrise of any

place in India

Visible

Visible

1       41

Ahmadabad

17   56

*

Visible

0       23

Aijawl

16   32

Visible

Visible

1       47

Ajmer

17   43

*

Visible

0       36

Allahabad

17   15

*

Visible

1       04

Amritsar

17   33

*

Visible

0       46

Bangalore

17   50

*

Visible

0       29

Bhagalpur

16   54

Visible

Visible

1       25

Bhopal

17   36

*

Visible

0       43

Bhubaneswar

17   06

Visible

Visible

1       13

Cannanore

18   01

*

Visible

0       18

Chandigarh

17   23

*

Visible

0       56

Chennai

17   39

*

Visible

0       40

Cochin

17   59

*

Visible

0       20

Cooch Behar

16   42

Visible

Visible

1       37

Cuttack

17   05

Visible

Visible

1       14

Darjeeling

16   46

Visible

Visible

1       33

Dehradun

17   22

*

Visible

0       57

Delhi

17   29

*

Visible

0       50

Dibrugarh

16   17

Visible

Visible

2       02

Dwarka

18   12

*

Visible

0       07

Gandhinagar

17   55

*

Visible

0       24

Gangtok

16   44

Visible

Visible

1       35

Guwahati

16   34

Visible

Visible

1       45

Gaya

17   03

Visible

Visible

1       16

Haridwar

17   21

*

Visible

0       58

Hazaribagh

17   02

Visible

Visible

1       17

Hubli

17   55

*

Visible

0       24

Hyderabad 

17   40

*

Visible

0       39

Imphal

16   26

Visible

Visible

1       53

Itanagar

16   24

Visible

Visible

1       55

Jaipur

17   37

*

Visible

0       42

Jalandhar

17   28

*

Visible

0       51

Jammu

17   31

*

Visible

0       48

Kanyakumari

17   57

*

Visible

0       22

Kavalur

17   42

*

Visible

0       37

Kavaratti

18   11

*

Visible

0       08

Kohima

16   24

Visible

Visible

1       55

Kolhapur

17   59

*

Visible

0       20

Kolkata

16   52

Visible

Visible

1       27

Koraput

17   21

*

Visible

0       58

Kozikode

17   59

*

Visible

0       20

 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

must read