हज़ारीबाग़ में पुलिस इधर उधर उनकी खोज में जुटी है.कोंन हैं वे लोग? प्राथमिकी के अनुसार कल्लू चौक कोलघाटी मार्ग स्थित स्वाधार गृह (Swadhar Greh) से सात नाबालिग लडकियां फरार हो गई है. 

इस संबंध में स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने आवेदन दिया है. नाबालिग के फरार होने पर पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी है. इस संस्था में 25 महिला समेत नाबालिग लड़कियों को रखा गया था. 

यहीं से 21 नवंबर की रात को सात नाबालिग फरार हो गयी. बता दें कि इसमें विधवा, निराश्रित, तिरस्कृत, परित्यक्ता को आश्रय एवं सहारा प्रदान किया जाता है. इस केंद्र को समर्पण संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है.

पुलिस को अबतक कोई सुराग भी नही मिल पाया है.

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read