आद्रा मंडल के आद्रा – मेदिनीपुर रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाईट सबवे के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा अतः रांची रेल मण्डल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी |

ट्रेनें रद्द रहेंगी :

ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/12/2022 को खड़गपुर से रद्द रहेगी |

ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/12/2022 को हटिया से रद्द रहेगी |

ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :

ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/12/2022 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी – चन्द्रपुरा – महुदा – आद्रा – खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला – पुरुलिया  – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी |

ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/12/2022 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर – आद्रा – महुदा – चन्द्रपुरा - बोकारो स्टील सिटी – कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला होकर चलेगी |
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read