*भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने हॉकी इंडिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह जी को शॉल ओढ़ाकर तथा हिमाचल प्रदेश की विशेष टोपी पहना कर सम्मानित किए।

ओडिसा की राजधानी भुनेश्वर और राऊलकेला में आयोजित हो रहे विश्व कप  पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के व्यस्त कार्यक्रम के बीच कल खाली समय मिलते ही हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री तय्यब इकराम जी के साथ दिल्ली पहुंचे और दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान जी से मिलकर हॉकी के विकास पर चर्चा की। साथ ही साथ श्री भोलानाथ सिंह जी ने माननीय खेल मंत्री और साई के महानिदेशक जी को हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी की प्रतीक चिन्ह भेंट की।

 केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने चर्चा के दौरान आश्वस्त करते हुए  कहा हॉकी हम लोगों का राष्ट्रीय खेल है और भारत सरकार का इस पर विशेष ध्यान है, हॉकी सहित भारत के पारंपरिक खेलो के विकास के लिए हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आप लोगों के नेतृत्व में हॉकी इंडिया भी पारदर्शिता पूर्वक अच्छा कार्य कर रही है जिसका ही परिणाम है की भारत में शानदार विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इसके लिए आप सभी सम्मान के पात्र हैं।

-----------------------------Advertisement------------------------------------

must read