अडानी ग्रुप के बहाने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। झारखंड में सरकार चला रही पार्टी  JMM के सहारे चल रही कांग्रेस आज सड़कों पर दिखी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी राजधानी रांची के नेता गन दो जगहों पर प्रदर्शन करती दिखी रही।

यह प्रदर्शन कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कार्यालय के सामने और दूसरा हीनू स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के सामने किया गया।

 यह प्रदर्शन अमेरिकी रिसर्च कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ के रिपोर्ट के खुलासे के बाद हो रहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से कांग्रेस अडानी कंपनी को अपने निशाने पर रखी हुई है। दरअसल आज के प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस अडानी ग्रुप के बहाने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज सड़क पर नजर आ रही है।

कांग्रेस की ओर से शहर के दो प्रमुख जगहों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन कचहरी चौक स्थित एसबीआई कार्यालय और हीनू स्थित एलआईसी कार्यालय में हो रहा है। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी द्वारा इंदिरा पैलेस, हिनू में एलआईसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रही है। 

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की आदि शामिल होंगे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अगुवाई में कचहरी चौक स्थित एसबीआई में घेराव किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read