*तस्वीर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, संरक्षक श्री सुमित सिंह, कलाकार प्रभारी श्री राम सिंह, शिव बारात प्रभारी श्री गगन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित

श्री शिव बारात के आयोजन की प्रक्रिया शुरू हो चली है।आज हल्दी, शृंगार और महाआरती के साथ तीन दिन तक चलने वाला श्री शिव बारात आयोजन की गई। 

महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू ने बताया कि पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल से श्री शिव बारात के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। 

मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू, संरक्षक श्री सुमित सिंह, कलाकार प्रभारी श्री राम सिंह,  शिव बारात प्रभारी श्री गगन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read