झारखंड की उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन  टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।
 

इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री सरयू राय, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सबिता महतो, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर श्रीमती विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज श्री चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल श्री आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read