*आलोक कुमार चौधरी

इस वर्ष भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों के समूह जी20 का अध्यक्षता कर रहा है। इसी जी20 के तहत जी20 देशों के युवाओं के लिए युवा 20 नामक कार्यक्रम का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी), भुवनेश्वर में किया जा रहा है। 

14-15 अप्रैल तक भुनेश्वर में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत, यूके, यूरोपीय संघ और अन्य G20 देशों आदि के हजारों सांसद, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, उद्योगपति, सफल उद्यमि, यूथ आइकॉन, स्पोर्ट्स आइकॉन, पद्म पुरस्कार विजेता भाग लेंगे। 

झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि गढ़वा जिला से पहली बार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त आलोक कुमार चौधरी को भी इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में  एक स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में आलोक विभिन्न देश के युवाओं के बीच विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी पर अपना परामर्श प्रस्तुत करेंगे, जिससे भारत सहित इन सभी देश के युवाओं को लाभ प्राप्त हो सके। 

ज्ञात हो कि लंबे समय से विज्ञान संचारक के रूप मे लगे हुए आलोक देश के उन चुनिंदा प्रोद्योगिकी विशेषज्ञ में शामिल है, जो इलेक्ट्रिक वाहन जैसे नवीन तकनीक में मास्टर इन टेक्नॉलजी की पढ़ाई पट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से कर रहे है। 

इस कार्यक्रम में अतिथि देश से संयुक्त राज्य अमेरिका के संसद सदस्य डॉ. रॉबर्ट पिटेंगर और स्विट्जरलैंड के संसद सदस्य निकलॉस सैमुअल गुग्गेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकर करेंगे। 

वहीं भारत से मुख्य अतिथि के रूप में  युवा मामले और खेल मंत्री, भारत सरकार  श्री अनुराग सिंह ठाकुर , उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार  श्री अश्विनी कुमार चौबे और  संसद सदस्य (लोकसभा) डॉ अच्युत सामंत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।  

इस कार्यक्रम का आयोजन में भारत सरकार के  खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, भारत सरकार के युवा मामले सचिव श्रीमती मीता राजीवलोचन एवं केआईआईटी, भुवनेश्वर के कुलपति डॉ सस्मिता सामंत के नेतृत्व में किया जा रहा है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read