मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के अंडमान निकोबार प्रवास के दौरान उनसे आज वहां रह रहे झारखंड के आदिवासियों- मूलवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।  

उन्होंने मुख्यमंत्री को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में  रोजगार और अन्य विषयों से संबंधित अनुभवों को साझा किया।  उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कई दशकों से झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रमिक यहां मजदूरी करते आते रहे हैं।  इनमें से कई   अंडमान और निकोबार प्रशासन के पुनर्वास योजनाओं के तहत यहां बस  चुके हैं। इनमें से अधिकांश श्रमिक निर्माण कार्य से जुड़े हैं।

 *_कई मुद्दों पर चर्चा_* 

प्रतिनिधिमंडल ने अंडमान-निकोबार मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक विकास, लोगों के लिए पारगमन आवास, हवाई किराए में वृद्धि आदि से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी कुछ मांगो से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना काल में  लॉकडाउन के दौरान  अंडमान- निकोबार में फंसे झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों को एयर लिफ्ट करा कर उनके सकुशल घर वापसी कराने के लिए  मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

 *_प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं_* 

 मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि प्रवासी श्रमिकों के हित में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।  इस सिलसिले में प्रवासी मजदूरों के लिए "मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष" बनाया गया है। साथ ही यह भी बताया कि यहां से जो भी श्रमिक/ व्यक्ति काम करने दूसरे देशों में जाते हैं, उनके लिए भी "मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना" चला रही है । झारखण्ड से बाहर प्रवास करने वाले लोगों की मदद के लिए भी राज्य सरकार द्वारा सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन इनीशिएटिव की शुरुआत की गयी है। इसके तहत प्रवासी श्रमिकों के व्यवस्थित पंजीकरण को सक्षम करने, डेटाबेस की निगरानी और विश्लेषण की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवास पर प्रथाओं के बारे में अभियानों के माध्यम से जागरूकता पैदा किया जा रहा है।

 *_राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना_* 

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष की शुरुआत की गई है। वर्तमान में यह कंट्रोल रूम प्रवासी मजदूरों के लिए 24 घंटे 7 दिन हेल्पलाइन की तरह काम कर रहा है ।    

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के अंडमान निकोबार प्रवास के दौरान उनसे  मुलाकात करने वाले रांची एसोसिएशन, पोर्ट ब्लेयर के  प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री फेयानुस टोप्पो, उपाध्यक्ष श्री सुमन लाकड़ा, महासचिव एड. प्रकाश मिंज, सचिव श्री सेबेस्टियन तिर्की, श्री फूल कुमार, संयुक्त सचिव श्री सुनील मिंज, श्री अनिल टोप्पो एवं अन्य मौजूद थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read