रांची:नेहरू युवा केंद्र संगठन रांची एवं पत्र सूचना कार्यालय रांची के द्वारा गुरुवार दिनांक 10 अगस्त 2023 को संयुक्त रूप से 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। 

नेहरू युवा केंद्र के मोराबादी स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। झारखंड के सभी 24 जिलों के 260 प्रखंडों एवं 4344 पंचायतों में 'मेरी माटी मेरा देश'/’माटी का वंदन एवं वीरों का नमन’ पर कार्यक्रम राज्य सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। 

पंचायत एवं प्रखंड स्तर के कार्यक्रमों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।  09 से 15 अगस्त तक इसके तहत कई कार्यक्रम किए जाएंगे जिनमें वसुधा वंदन के तहत सभी पंचायतों में अमृत वाटिका का निर्माण एवं अमृत वाटिका में 75 पौधों का रोपण किया जाएगा। मिट्टी का नमन एवं वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों से मिट्टी का संग्रहण एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को पंचायत, नगरीय एवं प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। पंच प्रण की शपथ ली जाएगी एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी अमृत वाटिका स्तर पर शलास्मारिका की स्थापना की जाएगी एवं पंचायत स्तर से मिट्टी कशल सभी प्रखंड मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक संग्रहित किया जाएगा। 

पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री गौरव पुष्कर ने बताया कि सामूहिक भागीदारी (जनभागीदारी) को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइट https://merimaatimeradesh.gov.in लॉन्च की गई है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। पंच प्राण की प्रतिज्ञा ले सकते हैं और भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त, 2023 के बीच मनाया जाएगा। भारतीय हर जगह राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं, तिरंगे के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हर घर तिरंगा वेबसाइट ( harghartiranga.com ) पर अपलोड कर सकते हैं। 

पत्रकार वर्ता के दौरान नेहरु युवा केंद्र के उप निदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह, एसओ शुभम शर्मा, ओम प्रकाश कुशवाहा, विकास आहूजा, अधीक रंजन, गौरव चुघ उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के सभी कर्मियों ने पंच प्रण की शपथ भी ली।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read