भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की अनूठी पहल पर राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों द्वारा अमृत एवं एन०यू०एल०एम० मिशन के तहत् ‘महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 

यह अभियान 7-9 नवम्बर, 2023 तक ‘जल दिवाली’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में पेयजल के प्रति जागरूकता लाना है। 

उन्हें शहरों में जल उपचार संयंत्रों (WTPs) का भ्रमण करवा कर जल उपचार और परीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान दिया जा रहा है तथा घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुुचाने में शामिल महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत कराया जा रहा है। 31 नगर निकायों में अलग-अलग स्थानों पर 31 जल उपचार संयंत्रों (WTPs) साइटों की पहचान की गई है। 

*07-नवम्बर-2023 को जुगसलाई नगर परिषद् द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का भ्रमण जल उपचार संयंत्र में कराया गया 

*08-नवम्बर-2023 को 15 (WTPs) का दौरा शहरी स्थानीय निकायों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा किया गया, जो इस प्रकार है:- 

चास नगर निगम - 50 महिलायें, फुसरो नगर परिषद् - 50 महिलायें, चतरा नगर परिषद् - 63 महिलायें, देवघर नगर निगम - 36 महिलायें, दुमका नगर परिषद् - 40 महिलायें, मानगो नगर निगम - 68 महिलायें, मिहिजाम नगर पंचायत - 25 महिलायें, खुँटी नगर पंचायत - 60 महिलायें, झुमरीतिलैया नगर परिषद् - 40 महिलायें, कोडरमा नगर पंचायत - 34 महिलायें, लातेहार नगर पंचायत - 52 महिलायें, हुसैनाबाद नगर पंचायत - 62 महिलायें, मेदिनीनगर नगर निगम - 80 महिलायें, बुण्डू नगर पंचायत - 30 महिलायें एवं राँची नगर निगम - 40 महिलायें। 

दिनांक 07 एवं 08 नवम्बर 2023 को कुल 762 महिलाओं को 16 जल उपचार संयंत्रों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान (WTPs) और निकायों के संबंधित साईट इंजीनियरों ने उन्हें घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति में शामिल विभन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया। यह भ्रमण नगर निगमों के आयुक्तों और विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारी और अभियांताओं के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया। 

जल उपचार संयंत्रों के भ्रमण के दौरान जल उपचार की प्रक्रिया की जानकारी महिलाओं द्वारा काफी उत्सुकता से ली और जल के महत्व को बतलाते हुए जल बचाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read