2024 में झारखंड में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार कामयाबी का जताया भरोसा

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को संसद भवन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। 

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिलने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आज का दिन ऐतिहासिक है, जब माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग माना है, ऐसे दिन में भारत के प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात है। 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के गारंटी पर 2024 के लोक सभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 सीट पर भाजपा की जीत एवं झारखंड विधान सभा चुनाव में बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read