रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज, बुधवार (21 फरवरी) को अबुआ आवास योजना का शुभारंभ होगा. सीएम आज लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र बांटें. 

इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता और मंत्री दीपक बिरुआ भी मौजूद थे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को हरी झंडी दिखाई . योजना के पहले चरण में 250 बसों का संचालन किया जाना है. 

बस संचालकों को वाहन खरीद पर सब्सिडी मिलेगी. इसमें 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. वहीं, छात्र-छात्रा और राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिलाएं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी. 

ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी सुगम निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और सुंदर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना है. ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ना इसका मकसद है.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read