झारखंड राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु अब अभिभावक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। आज राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी ने एडमिशन के लिए वेब पोर्टल ( https://www.soeadmission.in) लांच किया। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्र और अभिभावक 3 मार्च तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। 

 *जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा मेधा क्रम के आधार पर होगा चयन* 

 राज्य में संचालित सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए दिनांक 19 फरवरी, 2024 से आवेदन फॉर्म जमा लिए जा रहे है। 

आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 3 मार्च, 2024 निर्धारित की गयी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षा ली जायेगी। 

परीक्षा के उपरांत मेधा क्रम के आधार पर नामांकन के लिए बच्चो का चयन होगा। जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा लिए जाने वाली परीक्षा के लिए झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किये जाएंगे। 

 *जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उत्कृष्ट विद्यालय की 25 सीटों पर हो रहा है छात्राओं का नामांकन* कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में कुल स्वीकृत 75 सीटों में से 25 राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सीटों पर मेधावी छात्राओं का इन जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन लिया जा रहा है। इस हेतु जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा चयन परीक्षा के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जाएगी।

*बालवाटिका और कक्षा एक में भी बच्चो का हो रहा है नामांकन*  

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बालवाटिका (5+ वर्ष आयु) तथा कक्षा एक (6+ वर्ष आयु) में भी बच्चो का नामांकन लिया जा रहा है। बालवाटिका और कक्षा एक में ऐसे बच्चो का ही नामांकन लिया जा रहा है जिनके अभिभावक संबंधित जिले में निवास करते हो। 

विद्यालय से न्यूनतम 2 किलोमीटर और अधिकतम 7 किलोमीटर तक के पोषक क्षेत्रों में निवास करने वाले अभिभावकों के बच्चो का ही बालवाटिका और कक्षा एक में नामांकन लिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read