कल सोमवार को झारखंड में हरेक मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, सोशल मीडिया पर भी "आई एम वेरीफाइड वोटर" अभियान चलेगा कल से* रांची। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के निर्देश पर कल यानि सोमवार से पूरे राज्य भर में मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को बूथ पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

आम लोगों से अपील की जा रही है कि बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जाकर जरूर चेक कर लें। कई बार देखने में आता है कि किसी विसंगतिवश नाम कट जाता है किंतु मतदाता इससे अनभिज्ञ रहते हैं, ऐसी स्थिति में मतदान के दिन ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 

इसलिए जो लोग अपना नाम चेक करने के लिए कल बूथ नहीं जा सकते हैं वे कम से कम इतना कार्य जरूर करें कि गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर उसमें अपना नाम जरूर सत्यापित कर लें, किसी भी विसंगति की स्थिति में अपने बीएलओ को बताएं या निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें। 

अपना नाम सत्यापित करने के उपरांत मतदाता इस बात का जिक्र अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी जरूर कर दें कि उन्होंने अपना नाम चेक कर लिया है ताकि उनसे अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें। इस दौरान उनसे अपनी पोस्ट में हैशटैग #IamVerifiedVoter का भी प्रयोग करने की अपील की गई।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read