खेल प्रतिभाओ के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जूनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चो में भी लगातार खेल प्रतिभाओ को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे है। 

 

इन प्रतिभाओ को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 'खेलो झारखंड' खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो झारखंड का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बच्चो को शिक्षा के साथ नवोदित प्रतिभाओ की पहचान करना, साथ ही विद्यालय स्तर पर खेल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओ में पदक प्राप्त करना है। 

 

 स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड 2023-24 का आयोजन राज्य के 24 जिलों के सभी 268 प्रखंडों के कुल 35,443 स्कूलों में विद्यालय स्तर, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया। इसका मुख्य आयोजन राज्यस्तर पर रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेलगांव में किया गया था। 

इन सभी आयोजनों के उपरान्त राष्ट्रीय आयोजनों से पूर्व सभी खेलो के चयनित खिलाड़ियों को 21 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा गया था, जहाँ इन्हे उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसी का परिणाम है कि राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओ में पदको से राज्य की झोली भर दी है। 

 

 *इन प्रतियोगिताओ में राज्य के स्कूली बच्चो ने मनवाया लोहा* 

 

 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24, सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, नेहरू कप प्रतियोगिता में राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से डंका बजा दिया है। 

 

66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रिय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अधिक बच्चो ने भाग लिया। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 47 बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लिया था। जबकि 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में यह संख्या बढ़कर 220 बच्चो तक पहुंच गयी। यह दर्शाता है कि राज्य में खेल प्रतिभाओ के विकास और उनके प्रोत्साहन के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है। 

 

*67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बच्चो ने पदको से भर दी राज्य की झोली* 

 

 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओ में राज्य के बच्चो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली पदको से भर दी। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की झोली में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदको को मिलाकर कुल 13 पदक आये थे। 

 

67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राज्य ने स्वर्णिम छाप छोड़ते हुए 19 स्वर्ण, 30 रजत और 39 कांस्य पदको के साथ कुल 88 पदक अपने नाम कर लिया। *62वी सुब्रतो कप में राज्य की बेटियों ने लहराया परचम* अंडर 17 62वी सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। 

 

झारखंड की ओर से सत. पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला की टीम ने हरियाणा को फ़ाइनल में 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के नाम कर दिया। इस टीम में सुरजमुनी कुमारी, ममता कुमारी, अलका इंदवार, नामिना कुमारी, एलिज़ाबेथ लकड़ा, रिया वर्मा, रश्मी मिंज, बीना कुमारी, अल्फा कंडुलना, सबर्णी कुमारी, बिनीता होरो, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, क्रीती उरांव , संध्या कुमारी शामिल थी। 

 

 *नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में राज्य ने बिखेरी चांदी की चमक*  

 

चरणजीत राय 29वे नेहरू कप अंडर 17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने राष्ट्रीय पटल पर चांदी की चमक बिखेर दी। 

 

इस प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उकृष्ट विद्यालय, बरियातू की बेटियों ने सिल्वर मैडल जीतकर हमें गर्व करने का मौका दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल राज्य की सुगन सांगा, ऋचा मिंज और स्वानी केरकेट्टा को कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read