राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए दिनांक 15 मार्च 2024 की शाम 4 बजे तक 36,229 आवेदन प्राप्त हुए। उत्कृष्ट विद्यालयों में 8,984 सीटों पर नामांकन का लक्ष्य निर्धारित था। 

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड से आवेदन लिए गए थे। विज्ञप्ति लिखे जाने तक विभिन्न जिलों से 34,695 ऑफलाइन आवेदन आये थे, जबकि ऑनलाइन मोड से नामांकन के लिए 1534 आवेदन प्राप्त हुए। 

आवेदन करने वाले बच्चे दिनांक 18 मार्च, 2024 से दिनाक 21 मार्च, 2024 तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 22 मार्च, 2024 को आयोजित की जायेगी। दिनांक 30 मार्च, 2024 को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 

1 अप्रैल, 2024 से दिनांक 7 अप्रैल, 2024 तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। दिनांक 8 अप्रैल, 2024 से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी।

*बढ़ाई गयी थी आवेदन की समय सीमा* 

राज्य के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया था। राज्य के सभी जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों में अपने बच्चो के नामांकन के लिए अभिभावक दूर दराज से पहुंच रहे थे। अभिभावकों और बच्चो के उत्साह को देखते हुए समय सीमा को दिनांक 15 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया था।  

*उत्कृष्ट विद्यालयों में मिलती है निःशुल्क शिक्षा* 

राज्य के 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। सभी विद्यालय सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त है। 

ये उत्कृष्ट विद्यालय स्मार्ट क्लास, खेल-कूद एवं तकनीकी कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ विज्ञान विषय के लैब, पुस्तकालय, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक, लैंग्वेज लैब समेत कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इन उत्कृष्ट स्कूलों में बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए उनमे रचनात्मक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल का भी विकास किया जाता है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read