आज (दिनांक 27 अप्रैल 2027 )को अधिवक्ता परिषद् , झारखण्ड की गुमला जिला इकाई के पुनर्गठन की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024 - 2027 के लिए निम्नवत् किया :- 

1) संरक्षक :- सर्वश्री अशोक कुमार पाण्डेय "मुकुल" व सुधीर कुमार पाण्डेय. 2) अध्यक्ष :- श्री शशिरंजन अखौरी 3) उपाध्यक्ष :- सर्वश्री विष्णु मिस्त्री व हेमन्त कुमार राय 4) महासचिव :- श्री दिनेश महतो 5) सचिव :- सर्वश्री आदित्य कुमार , आकाश रंजन व अमिताभ पंकज . 6) कोषाध्यक्ष :- श्री राकेश किरण 'राजू' 7) न्यायप्रवाह प्रमुख :- श्री कौशिक राम 8) न्यायकेन्द्र प्रमुख :- श्री प्रकाश चन्द्र गोप 9) कार्यसमिति सदस्य :- सर्वश्री सच्चिदानंद गोप ,संदीप स्वरूप,मुकेश कुमार पाठक ,दिलीप कुमार पाण्डेय,शैलेन्द्र कुमार,सुरेन्द्र ओहदार,अजय साहू,परमेश्वर साहू व राजनारायण नाग । 

प्रदेश अध्यक्ष ने गुमला - लोहरदगा - सिमडेगा जिलों के समन्वयक के लिए श्री बलदेव प्रसाद शर्मा के नाम की भी घोषणा की । सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रभारी श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र ने परिषद् की स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों पर सविस्तार प्रकाश डालते हुए न्यायकेन्द्र व न्याय शिविर लगाने की बातें बताईं साथ ही परिषद् के कार्यकलापों का वर्णन किया । 

उपस्थित लोगों से लोकसभा के होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान करते हुए जन जागरण हेतु घर - घर जाकर सम्पर्क करने के कार्य को अपना कर्तव्य बताया और नोटा के प्रयोग से दूर रहने की बातें भी कहीं । इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों सह प्रान्तीय संगठन आयाम टोली के सदस्यों श्री हराधन प्रमाणिक व लीना मुखर्जी ने भी संगठन की उपलब्धियों पर विचार ब्यक्त किए । 

जिला सम्मेलन का संचालन श्री बलदेव प्रसाद शर्मा ने व अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पाण्डेय ने की । प्रारम्भ में विगत सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । 

सम्मेलन में उपस्थित अन्य प्रमुख अधिवक्ताओं में सर्वश्री राकेश कुमार,सुरेश प्रसाद सिन्हा,लखन सिंह,नरेश साहू,धीरेन्द्र प्रसाद,विष्णु सिंह,राणा रविकांत,जगदीश प्रसाद,भूपति प्रसाद प्रजापति,बलदेव प्रसाद सिन्हा,राधेश्याम साहू, मुकेश कुमार साहू,विनोद नाथ तिवारी व अशोक कुमार पाण्डेय थे। प्रेषक रीतेश कुमार बॉबी प्रांत मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read