कुछ तथ्य: 

*राज्य के सभी जिलों से 2400 शिक्षकों समेत आठ राज्यों के प्रतिनिधि प्रदर्शनी में लेंगे भाग, 8000 स्कूली बच्चे समागम में होंगे शामिल

*मुख्यमंत्री के द्वारा होगा राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम का उदघाटन, देश विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ होंगे शामिल

*समागम की सफलता हेतु दिनांक 2 जुलाई, 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेगा सोशल मीडिया महाअभियान

निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिनांक 4 जुलाई, 2024 से दिनांक 6 जुलाई, 2024 तक राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम का भव्य आयोजन किया जायेगा। 

इस समागम में राज्य के सभी जिलों के 2400 शिक्षकों द्वारा टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, साथ ही लगभग 20 स्वयंसेवी संगठनो द्वारा प्रदर्श सामग्री प्रस्तुत की जाएगी। 

इस प्रदर्शनी में 8 अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ राज्य सरकार के अन्य विभागों को भी प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समागम का उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा होगा अथवा समागम में देश विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। 

निपुण भारत समागम में 8000 से अधिक विद्यार्थियों को समागम भ्रमण कराया जायेगा। राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस समागम का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति शिक्षकों एवं समुदाय को जागरूक करते हुए राज्य के सभी कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों को निपुण बनाना है। 

*24-25 जून को जिलास्तरीय टीएलएम मेले का होगा आयोजन   

निपुण भारत समागम से पहले राज्य के सभी जिलों में दिनांक 24-25 जून, 2024 (सुविधानुसार किसी एक दिन) को टीएलएम मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक प्रखंड के तीन सदस्य टीम शामिल होगी। मेले का उदघाटन जिले के उपायुक्तों द्वारा किया जाएगा। 

इस मेले में शिक्षकों द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला में बनाये गए सभी टीएलएम के साथ साथ जिले के सभी प्रखंडों में FLN को लेकर किये जा रहे कार्यो का प्रदर्शन किया जायेगा। जिलास्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड को पुरस्कृत किया जायेगा। मेले को बाल केंद्रित बनाने के लिए पोस्टर्स, बैनर्स, सेल्फी पॉइंट, गेम्स आदि की व्यवस्था भी की जाएगी।

*राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम से पहले होगा सोशल मीडिया महाअभियान

 राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम से पहले दिनांक 2 जुलाई, 2024 को सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। दो जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर _#MeraVidyalayNipun_ और _#NipunSamagamJharkhand_ हैशटैग पर फोटो वीडियो आदि शेयर कर इस महाअभियान की सफलता सुनिश्चित की जाएगी। इस महाअभियान में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी सदस्य शामिल होंगे। 

सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट में _@jepcjharkhand_ और _@EduMinOfIndia_ को टैग करना अनिवार्य होगा। *निपुण भारत समागम को लेकर समीक्षा बैठक* दिनांक 4 से 6 जुलाई, 2024 तक होने वाले राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम की तैयारियों की समीक्षा के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन ने वर्चुअल बैठक की। 

इस बैठक में राज्य के सभी DEO/DSE शामिल हुए। वर्चुअल बैठक में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगामी जिलास्तरीय कार्यशाला, टीएलएम मेले का सफलतापूर्वक संचालन और राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए टास्क भी दिया गया है। 

बैठक में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिनव कुमार, IPEL,FLN-PMU की स्टेट लीडर श्रीमती पारोमिता मजूमदार एवं लीप फॉर वर्ड संस्था के प्रतिनिधि के रूप में श्री मुकेश कुमार उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read