63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता जीत दर्ज करने के बाद आज अंडर 17 बालिका टीम आज 
फ्लाइट से 1 बजे रांची पहुँची।

दिल्ली के डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया है। 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में चैंपियन बच्चियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह में चैंपियंस को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन संयुक्त रूप से सम्मानित करें रहें हैं।

ज्ञात हो कि झारखंड टीम ने बांग्लादेश को 4-1 के अंतर से पराजित कर 63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में पराजित कर चैंपियन बन गयी है। झारखंड की ओर से फाइनल मुक़ाबले में संजना उरांव ने 2 गोल, उर्वशी कुमारी और बबिता कुमारी ने एक एक गोल किया, जबकि इस मुक़ाबले में बांग्लादेश ने केवल एक गोल किया। 

टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार झारखंड की ललिता बोनपाई को दिया गया। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड झारखंड की झारखंड की बेटियों के शानदार प्रदर्शन और टीम की जीत पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पूरी टीम को बधाई दी है। सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। 

टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 और हरियाणा को 4-2 से हराकर अपनी मजबूत छाप छोड़ दी थी। 

 

फइनल में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पूर्व निदेशक श्री सुशील कुमार वर्मा, एलएमसी सदस्य श्री मुकुल टोप्पो, जेएसएसपीएस कोच श्री सोमनाथ सिंह, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को फाइनल मुक़ाबले के लिए शुभकामनायें और जीत की बधाई दी है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read