अधिवक्ता परिषद् , झारखण्ड की खूँटी जिला इकाई की बैठक श्री लाल रूपेन्द्र नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 31अगस्त को खूंटी बार भवन के कक्ष में पूर्वाह्न 11:30 बजे की गई।

बैठक में अधिवक्ता परिषद,झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र,प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी श्री पवन कुमार पाठक , संगठन आयाम के प्रान्तीय सदस्य श्री हराधन प्रमाणिक , बुन्डू इकाई के अध्यक्ष श्री अनूप कुमार जयसवाल व महामंत्री श्री संजय कुमार मुखर्जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए । 

कार्यक्रम के प्रारंभ में निवर्तमान महामंत्री श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया । प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024-27 हेतु पुनर्गठित समिति की निम्नलिखित घोषणा की :- 

1) संरक्षक मण्डल सदस्यगण :- तारामनी राम गंजू ,विभाष चन्द्र बनर्जी एवं लाल रूपेन्द्र नाथ शाहदेव 

2) अध्यक्ष :- श्री रास बिहारी चौधरी. 

3) उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक :- श्री प्रदीप साहू 

4) उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक :- श्री बयार सिंह नाग 

5) उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक :- श्रीमती शशिकांत कुमारी 

6) महामंत्री :- श्री ठाकुर प्रसाद महतो 

7) मंत्री व संगठन आयाम सह संयोजक :- सर्वश्री कुन्दन पाण्डे 

8) मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक :- श्री कृष्णगोपाल . 

9) मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक :- श्रीमती नम्रता कुमारी 

10) कोषाध्यक्ष :- श्री मनीष मिश्रा 

11) कार्यकारिणी सदस्य सह न्यायप्रवाह प्रमुख :- श्री नितेश कुमार. 

12)कार्यकारिणी सदस्य सह महिला प्रमुख :- अनिभा तिर्की. 

13) कार्यकारिणी के अन्य 

14) कार्यकारिणी सदस्य सह न्यायकेन्द्र प्रमुख :- मुकुल कुमार पाठक 

15)अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण :- सर्वश्री गौतम कुमार, राजेश कुमार,शंकर गंझू ,जगरनाथ मुन्डा , विकास राम,सनिका सॉय मुर्मू , मनोज कुमार ठाकुर, अंकित आनन्द व श्रीमती ममता सिंह। 15) अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यगण :- सर्वश्री अमित कुमार,उमेश कुमार व प्रदीप कुमार ग॔झू । 

यह जानकारी झारखण्ड अधिवक्ता परिषद के प्रान्त मीडिया सह प्रमुख एवम प्रान्त आउटरीच आयाम सदस्य श्री रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read