झारखंड में अधिवक्ता परिषद् , झारखण्ड की सिमडेगा जिला इकाई की बैठक श्री संजय कुमार महतो की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 31अगस्त को सिमडेगा बार भवन प्रंगण में अपराह्न 02:30 बजे की गई । 

बैठक में अधिवक्ता परिषद,झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देश पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी श्री पवन कुमार पाठक , संगठन आयाम के प्रान्तीय सदस्य श्री हराधन प्रमाणिक विशेष तौर पर उपस्थित हुए । 

कार्यक्रम के प्रारंभ में निवर्तमान महामंत्री ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया । प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देश व सहमति के बाद जिला प्रभारी श्री पवन कुमार पाठक ने सत्र 2024-27 हेतु पुनर्गठित समिति की निम्नलिखित घोषणा की :-

1) संरक्षक मण्डल सदस्यगण :- बसन्त कुमार,बिजनेस कुमार मिश्र व विजय कुमार बख्शी. 

2) अध्यक्ष :- श्री संजय कुमार महतो. 

3) उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक :- श्री शिवशंकर कुमार सिंह. 

4) उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक :- श्री प्रदुम्न सिंह 

5) उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक :- श्री सन्त प्रसाद 

6) महामंत्री :- श्री भुवनेश्वर सॉय 

7) मंत्री व संगठन आयाम सह संयोजक :- सर्वश्री दिलीप कुमार 

8) मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक :- श्री राजेन्द्र कुमार यादव. 

9) मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक :- श्री अजय कुमार . 

10) कोषाध्यक्ष :- श्री श्रीयत् श्रीकान्त श्रीवास्तव 

11) कार्यकारिणी सदस्य सह न्यायप्रवाह प्रमुख व संगठन संयुक्त सह प्रभारी :- श्री शुभम तेजबल. 

12)कार्यकारिणी सदस्य सह महिला प्रमुख :- श्रीमती किरण चौधरी. 

13) कार्यकारिणी के अन्य सदस्यगण :- सर्वश्री सुरेश प्रसाद ,सुकोमल व कमल कुमार महतो l 

यह जानकारी झारखण्ड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख एवम प्रान्त आउटरीच आयाम सदस्य श्री रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read