मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत हज़ारों महिलाओं के साथ गढ़वा जिले के रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान से हुई। 

यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया। सभी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

*झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे की जाएगी वृद्धि* माननीय मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी। 

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष 12000 रुपए (प्रत्येक माह 1000 रुपये) की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि जिन माताओं, बहनों का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक नहीं जुड़ पाया है, उनका भी नाम युद्धस्तर पर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 

कुछ आंशिक त्रुटियों के कारण जिनका पैसा खाते में अब तक नहीं पहुंचा है, ऐसे लोगों के भुगतान प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को दूर कर जल्द से जल्द उनके खाते में राशि देने का कार्य किया जा रहा है। 

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान- सम्मान के साथ रहें* 

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान- सम्मान के साथ रहें। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रहते हुए गढ़वा जिले में ही नहीं, वरन पूरे राज्य में पेयजल के क्षेत्र में समुचित कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा जिला की छवि एक पिछड़े जिले के तौर पर होती थी, परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा की सूरत बदल गयी है। 

सड़क, खेल मैदान, पार्क, नगर भवन समेत कई योजनाओं के तहत विकास कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलकूद, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग की मिली नई जिम्मेदारी के तहत गढ़वा में खेलकूद एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्य किये गए हैं। आगे भी माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में नित नए विकास के आयाम गढ़े जाएंगे। 

*झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं बल्कि महिलाओं को अधिकार,सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है* 

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात हैं कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करने का मौक़ा उन्हें मंईयाँ सम्मान यात्रा के दौरान मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि काफ़ी कम समय के लिए मिले दायित्वों का निर्वहन झारखंड के लोगों की सेवा कर कर रहीं हैं । कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण की माफ़ी कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे एक वर्ष में 12000 रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। 

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा रही है कल्याणकारी* माननीय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। 
सरकार द्वारा चलायी जा रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से लाभुकों को लाभान्वित कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। 

स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। विदित हो कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः रमना एवं मेराल प्रखंड में भी हुआ। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया गया। मंईयाँ सम्मान यात्रा के उक्त आयोजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read