मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 12 अक्टूबर 2024 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित "रावण दहण" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "रावण दहण" कार्यक्रम धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया। 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी, स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार, पायरो फायर बॉक्स मुंबई और कोलकाता की टीम द्वारा प्रदर्शन, श्री राम जी की जीवंत मूर्ति, रावण वध की जीवंत झांकी इत्यादि सहित मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। *इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष श्री सुधीर उग्गल, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read