मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों के लिए एकसमान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। 

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक श्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 6 नवंबर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु पत्र लिखा गया है। 

उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ 23 अक्टूबर को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों संग एयरपोर्ट ऑथोरिटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। 

बैठक में सभी राजनीतिक दलों को एयरपोर्ट ऑथोरिटी के वीआईपी मूवमेंट से संबंधित दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए संशय की स्थिति में संपर्क करने हेतु नंबर भी साझा किए गए थे। ताकि विधानसभा निर्वाचन में सभी के लिए एक समान अवसर प्राप्त हो।  

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read