झारखंड में  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा विदिशा, मध्य प्रदेश में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2024-25 के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंतिम दिन झारखंड की राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 

राजेश ने अंडर 14 बालक के -32 वर्ग में फाइनल में उत्तर प्रदेश से 1- 2 से मैच गंवाते हुए यह रजत पदक अपने नाम किया। 

राजेश की इस उपलब्धि पर खिलाड़ी और टीम कोच रौशन गुप्ता, टीम एच.ओ.डी. एम मोदस्सर सहित टीम के सदस्यों को शिक्षा सचिव के उमा शंकर सिंह (भ.प्र.से.), राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन (भ.प्र.से.), शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य, झारखंड तायक्वोंडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read