राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। 

राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु कहा। उनका शपथ ग्रहण  नवम्बर २८ को होगा।

इसके पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन हेतु निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया। 

राज्यपाल महोदय ने श्री हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन हेतु आमंत्रित किया।अब उनका शपथ ग्रहण की त्यागी शुरू हो गई है।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read