*झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में मेजबान हरियाणा को 5-2 से दी शिकस्त

*आज झारखंड की झोली में आये चार और पदक, वुशु और एथलेटिक्स में चमके झारखंड के खिलाड़ी

हरियाणा के रोहतक में आयोजित 68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 राष्ट्रीय बालिका हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियां शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान हरियाणा को 5-2 के अंतर से शिकस्त देकर चैंपियन बन गयी है। 

फाइनल मुकाबला आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमे झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। झारखंड की टीम से रौशनी आइंद ने दो, शान्ति कुमारी ने एक, अंकिता लकड़ा ने एक और बिरन हस्सा ने एक गोल कर यह जीत दर्ज की। 

इससे पहले सेमीफइनल मुकाबले में भी झारखंड की टीम ने पंजाब को 4-0 से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की थी। झारखंड की टीम के इस जीत पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल प्रभाग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  

-----------------------------Advertisement------------------------------------

*झारखंड की झोली में चार और पदक
 
68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक वर्ग वुशु और अंडर 17 बालक वर्ग एथलेटिक्स रेस वॉक में भी झारखंड की झोली में पदक आये है। अंडर 17 बालक वर्ग वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के अमन अंसारी (45 किलो भार वर्ग) ,कृष कुमार (65 किलो भार वर्ग),और राजकुमार ने (75 किलो भार वर्ग) ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।

झारखंड के प्रशांत कुमार ने अंडर 17 एथलेटिक्स (रेस वॉक) प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर झारखंड का नाम रौशन किया है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read