विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर दी जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी*

 

*कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा दी जा रही है रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

 

राँची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में ठंड के बावजूद आज रांची एवं रांची के आसपास से भी लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे। 

 

*मेले में तकरीबन 10 हजार लोगों ने लिया मेले का आनंद* 

 

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, के स्टॉल में कोकुन से सूत कताई से लेकर बुनाई तथा रेडिमेड कपड़ा बिक्री केंद्र तक कैसे पहुंचता है, के सफर का जीवंत प्रदर्शन किया गया है।

 

खादी बोर्ड के स्टॉल में रेशमी सूती एवं तांत की साड़ियां, उनी वस्त्र, उनी, रेशमी, सूती बंडी, कंबल, डिजाईनर परिधान एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद प्राप्त किये जा सकते है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है लोग इन स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। 

 

मत्स्य निदेशालय के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर एक्वेरियम निर्माण सह रंगीन मछली पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर 9430328080 के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही हैं। 

जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन इस व्हाट्सएप नंबर पर लोग मैसेज कर सकते हैं। सोमवार को कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा मेले में श्री हरिशंकर प्रसाद सिंह, मखदुमपुर, जहानाबाद द्वारा भोजपुरी गीत की प्रस्तुती की गई। बच्चों के लिए आयोजित चॉकलेट रेस प्रतियोगिता में आज ग्रुप A (पांच से नौ आयु वर्ग में) प्रथम स्थान अर्जित आनंद, द्वितीय स्थान एडम एल्विन एवं तृतीय स्थान देव कुमार ने प्राप्त किया। 

ग्रुप B (दस से चौदह आयु वर्ग) में वीर कुमार प्रथम स्थान, द्वितीय वेदांत सिंह एवं तृतीय जीत कुमार ने प्राप्त किया। *कल के कार्यक्रम* कला संस्कृति विभाग की ओर से कल मंगलवार को श्री युवराज मिश्रा, रांची द्वारा "उपशास्त्रीय संगीत (ठुमरी) और गजल गायन", श्री संजू आनन्द एवं दल हिन्दी गायन एवं श्री संजीव परिहस्त एवं दल, देवधर कत्थक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जाएगा। 

 

वहीं बच्चों के लिए पांच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है, महोत्सव परिसर में आकर वे प्रातः 11.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद है ।

 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read