केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरूगन ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मोहम्मदगंज स्टेशन पर रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के ठहराव के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया है। 

रेल मंत्री को लिखे पत्र में डा. मुरूगन ने कहा है कि पिछले दिनों आकांक्षी जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत वे पलामू जिले के दौरे पर थे, इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उक्त ट्रेन को मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव के लिए उनसे आग्रह किया गया था। 

उन्हें बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पत्र लिखकर मांग की गई है, लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया है। 

 

-----------------------------Advertisement------------------------------------

अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया है कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ऊंटारी रोड, हैदरनगर, मझिआंव, कांडी और भवनाथपुर प्रखंड के सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। यहां ठहराव होने से पलामू और गढ़वा जिले के लोगों को गरीब रथ ट्रेन पकड़ने के लिए अत्यधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read