*नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान, रांची में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।_*

*दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी

*पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक* 

*झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि की झलक*

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. 

*झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारी* 

झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.

इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा. इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी. 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read