गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जीएनएलयू) और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) के बीच आज एक अहम समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 

इस मौके पर जीएनएलयू के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) एस. शांताकुमार और एनयूएसआरएल के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने इस समझौते पर दस्तखत किया। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षिक और शोध संबंधों को और मजबूत करना है। 

इसके तहत दोनों विश्वविद्लाय एक दूसरे के साथ सहयोग करेंगे और शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। इस समझौते में कुल 11 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है। 


 

*एमओयू के अहम बिंदू* 

1. *शैक्षिक और शोध सहयोग:* दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे के शैक्षिक कार्यक्रमों और शोध परियोजनाओं की जानकारी साझा करेंगे, साथ ही शिक्षण सामग्री और अन्य शैक्षिक संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगे।

2. *संयुक्त शैक्षिक कार्यक्रम और कार्यशालाएं* : दोनों संस्थान मिलकर शैक्षिक कार्यक्रम, सेमिनार, सम्मेलन और कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। 

3. *शोध सहयोग:* दोनों विश्वविद्यालय शोध परियोजनाओं में मिलकर काम करेंगे और एक-दूसरे के फैकल्टी को इसमें शामिल करेंगे। 

4. *छात्र विनिमय* : स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के छात्रों का आदान-प्रदान किया जाएगा। 

5. लाइब्रेरी और शैक्षिक संसाधनों का साझा करना: दोनों संस्थान अपनी लाइब्रेरी और शैक्षिक संसाधनों को साझा करेंगे, ताकि छात्रों और शिक्षकों को अधिक से अधिक लाभ हो सके। 

एनयूएसआरएल के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने इस समझौते पर कहा, “यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहतर शोध, शिक्षण माहौल और अवसरों के सृजन की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। 

इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों को इस दिशा में मजबूती मिलेगी।” इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षिक और शोध संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read