क्या बात हुई पता नहीं, येक कांग्रेस नेता ने कहा। कुछ भी हो सरकारी तंत्र में कांग्रेसी नेता चाहते है अपना हक़- पीएसयू संस्थाओं में चेयरमैन का पद! 

कुछ भी हो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव ने औपचारिक मुलाकात की। 

इस मौके पर राज्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों / मुद्दों पर विचार- विमर्श हुआ। इसके साथ राज्य में संचालित विकास एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। 

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री रियाज़ अहमद भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read