विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मिलने पहुंची।महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं से अवगत कराया। 

 मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने निरंतर प्रयास कर रही है। 

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

*सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा झारखंड* 

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि दिन-प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। 

राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है, सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं..* 

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं को पुनः एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया। 

महिलाओं ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारीशक्ति के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। 

झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक श्री अमित महतो उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read