राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य के कक्षा 9 से 12 के 2700 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 'प्रहरी क्लब' के माध्यम से नशे के खिलाफ एक मजबूत और सशक्त अभियान शुरू किया जा रहा है।

ये क्लब स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रहरी क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसानों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल बच्चों को न केवल नशे के खतरों से अवगत कराएगी, बल्कि उन्हें सही जानकारी और मार्गदर्शन देकर एक सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगी।

प्रहरी क्लब में प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, दो वरीय सहायक शिक्षक एवं तीन विद्यार्थी सदस्य होंगे। इस क्लब में विभिन्न हितधारकों जैसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), यूनिसेफ, सिनी, PHIA, रिम्स, रिनपास, एनसीसी, पुलिस के प्रतिनिधियों की सहायता ली जाएगी। प्रहरी क्लब के सदस्यों को प्रशिक्षण से पूर्व संबंधित मॉड्यूल, लीफलेट, एवं अन्य सहायक प्रशिक्षण सामग्रियां उक्त हितधारकों के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। साथ ही शिक्षकों के उन्मुखीकरण के लिए जे-गुरूजी एप में प्रशिक्षण सामग्रियों को अपलोड भी कराया जाएगा।

*विद्यालय स्तर पर मादक पदार्थो के दुरूपयोग रोकने हेतु प्रहरी क्लब के माध्यम से होंगे जागरूकता कार्यक्रम*

विद्यालय स्तर पर शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को अगस्त माह से जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इसके तहत साप्ताहिक रूप से प्रार्थना सभाओ में विद्यार्थियों को जागरूक करना, पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरियों का आयोजन करना, प्रत्येक माह एसएमसी की बैठक में इस विषय पर अभिभावकों को जागरूक करना, पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, क्विज, निबंध और वाद विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराना, साइकल रैली निकलना आदि शामिल है।

*मई में होगा राज्यस्तरीय प्रशिक्षण*

स्कूलों में मादक पदार्थो के दुरूपयोग और इसके प्रति जागरूकता के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), यूनिसेफ, सिनी, PHIA, रिम्स, रिनपास, एनसीसी, प्रशासन के मनोनीत प्रतिनिधि पदाधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से आठ प्रतिभागी कुल 192 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा मादक पदार्थो के दुरूपयोग रोकने हेतु विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियानों का सतत भ्रमण/अनुश्रवण किया जायेगा।

*अबतक जिलावार कितने विद्यालयों में हो चुकी है प्रहरी क्लब की स्थापना*

बोकारो - 85
देवघर- 97
धनबाद- 51
दुमका- 26
गढ़वा - 9
गिरिडीह - 110
गोड्डा- 15
गुमला - 43
हज़ारीबाग - 6
जामताड़ा - 41
खूंटी - 1
कोडरमा - 54
लातेहार - 13
पांकुड - 52
पलामू - 112
पश्चिमी सिंघभूम - 5
पूर्वी सिंघभूम - 25
रामगढ़ - 40
रांची - 2
साहिबगंज - 21
सरायकेला - खरसांवा - 15
सिमडेगा - 29
-------------
*कुल - 852*

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read