नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची ने 2025 बैच के एलएलबी और एलएलएम के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह 'अलविदा' का आयोजन किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जीसू केतन पटनायक सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। 

कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यहाँ बिताए गए पल हमेशा आपकी यादों में रहेंगे। आप अपने जीवन के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं, जहाँ आप अपने करियर को आकार देंगे। विश्वविद्यालय हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। कानून की पढ़ाई केवल शिक्षा नहीं है, यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी साथ लाती है।"

समारोह के दौरान छात्रों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से
• मिस NUSRL – इप्शिता सिन्हा
• मिस्टर NUSRL – अमन सिंह
• मिस पॉप्युलर – कात्यायनी
• मिस्टर पॉप्युलर – आर्यन राज
• मिस फेयरवेल – प्रियांजली
• मिस्टर फेयरवेल – प्रियांशु

यह समारोह विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें छात्रों ने संगीत, नृत्य और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को रंगीन बना दिया।

अंतिम वर्ष के छात्र हिमांशु पाठक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "यहाँ बिताया हर क्षण हमेशा मेरे दिल में रहेगा। यह संस्थान हमारे लिए सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि एक परिवार जैसा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से हमारा अनुभव और भी समृद्ध हुआ है।" उन्होंने जूनियर छात्रों को प्रेरित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read