दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर मे चौथा राष्ट्रीय पारा थ्रोबॉल  चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया |

इस खेल में कड़ी मेहनत करने के बाद दोनों ही वर्ग ने रजत पदक जीता और इस जीत के खुशी में  केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद श्रीमान संजय सेठ  के द्वारा वीडियो कॉल करके झारखंड के दोनों ही टीम को हार्दिक बधाई दिए|

और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप इसे भी बेहतर करेंगे।  महिला वर्ग का पहल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच हुआ जिसमें  झारखंड  2 -0 जीत दर किया है |

वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीज खेल गया जिसमें झारखंड 2-0, इसी तरह से महिला वर्ग दूसरा मैच झारखंड बनाम उत्तराखंड 2- 0, तीसरा मैच झारखंड बनाम कर्नाटक 2- 0, सेमीफाइन मैच झारखंड बनाम राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें झारखंड 2- 0 बढ़त बना कर फाइनल प्रवेश किया।

फाइनल मैच झारखंड बनाम कर्नाटक के बीच खेला गया 2- 3 जिसमें झारखंड ने रजत पदक जीता । उसी तरह से पुरुष वर्ग  लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा मैच झारखंड बनाम बिहार 2- 0, तीसरा मैच उत्तराखंड 2- 0, सेमीफाइल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया जिसमें झारखंड 2-0 से बढ़त बना कर फाइनल में प्रवेश किया। 

फाइनल मैच झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश के बीच मैच खेला गया जिसमें झारखंड ने 2 -3 से रजत पदक जीता। आज दिंनाक 4 सितम्बर को दोनो वर्ग के खिलाडी का रांची रेलवे स्टेशन मे समाजसेवी चन्दन श्रीवास्तव, पारालम्पिक कमिटी ऑफ झारखण्ड के मुख्य संरक्षक विजय दत्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम में सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, राकेश रंजन, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, अंगद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार महतो,महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का, सरिता भूटकुमारी मुंडा, सुनीता कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, शकुंतला लकड़ा, तारामणि लकड़ा भाग लिए थे।पारा थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा जी, उपाध्यक्ष पत्रस तिर्की, संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू एवं राधा सिंह, टीम के मैनेजर शैलेंद्र सिन्हा भी टीम को बहुत बहुत बधाई दिए।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read