*झारखंड में अब तक 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 15 लाख से ऊपर लाभार्थी जुड़े, अधिकतर लाभार्थी महिलाएं*

*लाखों महिलाओं की हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, टीबी, बीपी, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की जाँच*

*रांची*: 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मॉनिटरिंग के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की मॉनिटरिंग हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की तीन सदस्यीय दल 21 सितंबर से पांच दिवसीय झारखंड दौरे पर आई ही है।

इस दल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में ओएसडी डॉ राजलक्ष्मी दास एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलजा आंगमो और विभाग के पदाधिकारी श्री हृदानंद शामिल हैं। ई पांच दिनों में दल स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के सदस्यों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित सदर अस्पतालों, ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दौरा कर अभियान से जुड़ी जानकारी ले रहा है ऐली बेहतर क्रिया के लिए स्थानीय कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर रहा है।

अब तक इस दल के सदस्यों ने रांची, खूंटी, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग, पाकुड़, गोड्डा और गुमला जिलों का दौरा किया है। आगामी दिनों में वे देवघर, बोकारो, लातेहार और लोहरदगा जिलों का दौरा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अनुसार अब तक राज्य में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 15 लाख से ऊपर लाभार्थी खासकर महिलाएं जुड़ चुके हैं।

जिन रोगों को जांच विशेष रूप से की जा रही है उनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर स्क्रीनिंग, सिकल सेल, टीबी, हेमोग्लोबिन, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्री नेटल जच्चा बच्चा स्वास्थ्य चेक अप प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के धार से किया था। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत 2047 के लिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सशक्त समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो महिला केंद्रित निवारक देखभाल पर केंद्रित है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read