मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० नेमनारायण महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।*

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के चन्द्रपुरा प्रखंड, अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो जी के "ब्रह्मभोज" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें सांत्वना दी*

*विदित हो कि विगत 21 अक्टूबर 2025 को पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो जी का निधन हो गया था, वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read