मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी- श्री अंकित सिन्हा, श्री राजकुमार जयराजू एवं सुश्री साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग़ के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी मौजूद थीं।

विदित हो कि 77 वीं आर. आर. बैच के परीक्ष्यमान भारतीय पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों ने 23 नवंबर- 2025 को झारखंड कैडर में योगदान दिया है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read