*सात वचनों की भाजपा विधायकों ने याद दिलाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया,’क्या हुआ तेरा वादा...' गाना गाकर

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी बीजेपी विधायकों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को उसके सात बड़े वादों की याद दिलाने के लिए एक फिल्मी गाने का सहारा लिया। 

बीजेपी विधायक नीरा यादव ने 'क्या हुआ तेरा वादा, भूल गए वो दिन...' गाना गाकर सरकार पर तीखा तंज कसा, जिसमें अन्य बीजेपी विधायकों ने भी उनका साथ दिया।

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से सात प्रमुख वादे किए थे, जिनमें 450 रुपये में गैस सिलेंडर, हर साल दस लाख युवाओं को रोजगार और गरीबों को समय पर छात्रवृत्ति देना शामिल था, लेकिन सरकार इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।

बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों की बजाय बालू और अन्य संसाधनों के बंटवारे (बंदरबांट) में लगी हुई है। 

उनका यह भी कहना है कि छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन और मइया सम्मान जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं बंद पड़ी हैं, जिससे राज्य की जनता निराश है। बीजेपी ने स्पष्ट किया कि वे इन वादों को पूरा होने तक सदन से सड़क तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read