भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर विभिन्न पहलें की जा रही हैं। 

इसी क्रम में पलमा–गुमला खंड के NH-43 स्थित अंजनधाम टोल प्लाजा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम.टी. अत्तरदे द्वारा कल्पतरु का पौधा सहित कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अत्तरदे ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है।

NHAI द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हरित आवरण बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। हरित राजमार्गों का विकास न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करता है, बल्कि सड़क किनारे के क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूत करता है।

NHAI “ग्रीन हाईवे” की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए राजमार्ग परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। यह पहल NHAI की सतत विकास, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read