

शनिवार का दिन।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करतेहुए प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालेअभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
उसी दिन रांची में 19वें रोजगार मेले के अंतर्गत सीसीएल मुख्यालय, दरभंगाहाउस सम्मेलन केंद्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथिमाननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ तथा माननीयविधायक, रांची, श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक श्रीकरुणा निधि सिंह की उपस्थिति में रेलवे, डाक एवं अन्य विभागोंके कुल 132 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इन नियुक्तियों में भारतीय रेल में 103, डाक विभाग में 18, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में 01, भारतीय विमानपत्तनप्राधिकरण में 02, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 01, भारतीय खाद्यनिगम में 02 तथा मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अंतर्गत 05 नियुक्तियाँ शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री हेमराज मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारीश्रीमती श्रेया सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजा, सीसीएल के अधिकारीगण, नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल विभिन्नसंगठनों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा रांची मंडल के अन्यअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।