झारखण्ड में पहले चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का चौथा चरण ) 4- चतरा, 12-लोहरदगा (एसटी) और 13- पलामू (एससी) लोकसभा सीट के लिए आज दिनांक 9 अप्रैल 2019 को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई. नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चतरा सीट के लिए  43, लोहरदगा सीट (एसटी) के लिए 11 और पलामू सीट (एससी)  के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. विदित हो कि एक प्रत्याशी द्वारा कई नामांकन पत्र भी खरीदे जाते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल 2019 को होगी, जबकि 12 अप्रैल नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि है.

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल से
झारखण्ड में दूसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का पांचवां चरण ) 5- कोडरमा, 8 –रांची, 11- खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए दिनांक 10 अप्रैल 2019 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इन चार सीटों के लिए 18 अप्रैल 2019 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे.
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read