झारखण्ड में तीसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का छठा चरण ) 6- गिरिडीह, 7 –धनबाद, 9-जमशेदपुर औऱ और 10- सिंहभूम लोकसभा सीट (एसटी) के लिए आज दिनांक 22 अप्रैल 2019 को कुल 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 30 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस तरह इन चार सीटों के लिए अबतक 106 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जबकि 60 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं. इन चार सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 24 अप्रैल को होगी, जबकि 26 अप्रैल नाम वापस की अंतिम तिथि है और 12 मई को मतदान होगा.

6- गिरिडीह सीट के लिए आज 5 नामांकन पत्र दाखिल
5- गिरिडीह सीट के लिए आज दिनांक 22 अप्रैल को 4 नामांकन पत्र बिके जबकि 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस तरह इस लोकसभा सीट के लिए अबतक कुल 45 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं.

7- धनबाद सीट के लिए आज 10 पर्चे दाखिल
7- धनबाद सीट के लिए आज 3 नामांकन पत्र बिके, जबकि  10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस सीट के लिए अबतक कुल 27 नामांकन पत्रों की बिक्री और 17  नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं.

9- जमशेदपुर सीट के लिए आज 11 नामांकन पत्र दाखिल
10- जमशेदपुर सीट के लिए आज 4 नामांकन पत्र बिके, जबकि 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस तरह इस सीट के लिए अबतक 22 नामांकन पत्र की बिक्री हो चुकी है औऱ 18 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं.

10- सिंहभूम सीट (एसटी) के लिए आज 4 पर्चे दाखिल
10- सिंहभूम सीट (एसटी) के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आज एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका, जबकि 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस तरह इस सीट के लिए अबतक 12 नामांकन पत्र की बिक्री हो चुकी है औऱ 9 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं.
 

 

लोकसभा सीट

नामांकन पत्रों की बिक्री

दाखिल किए गए नामांकन पत्र

22 अप्रैल

कुल

22 अप्रैल

कुल

6- गिरिडीह

04 (चार)

45 (पैंतालीस)

05 (पांच)

16 (सोलह)

7- धनबाद

03 (तीन)

27 (सताइस)

10 (दस)

17 सत्रह)

9- जमशेदपुर

04 ( चार)

22 (बाइस)

11 (ग्यारह)

18 (अठारह)

10- सिंहभूम (एसटी)

00 (शून्य)

12 (बारह)

04 (चार)

09 (नौ)

कुल

11 (ग्यारह)

106 (एक सौ छह)

30 (तीस)

60 (साठ)

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read