*Image credit IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची प्रेस क्लब की पहचान पूरे देश में एक आदर्श प्रेस क्लब के रूप में ऐसा प्रयास हो। उन्होंने कहा कि क्लब की नवनिर्वाचित टीम युवा है। सभी में उमंग, उत्साह और जोश है। लगन और जुनून के साथ काम करने से सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है। वे आज प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

दास ने कहा कि मीडिया का दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए। गलत काम होने पर आलोचना होनी चाहिये, लेकिन मर्यादा का भी पालन हो। मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ माना जाता है, लेकिन सनसनी फैलाने के चक्कर में कोई अपनी विश्वसनीयता न खोये। समाज के द्वारा किये जा रहे है अच्छे कार्यों को भी प्रमुखता से समाचार पत्रों में स्थान दें। इससे लोगों को अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। खबर लिखने से पहले यह सोचें की इस खबर का समाज पर क्या असर होगा। समाज के प्रति मीडिया की भी जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। क्लब समय≤ पर पत्रकारों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य करे। 

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, राजस्व, भूमि सुधार, पर्यटन, खेलकूद मंत्री अमर कुमार बाउरी, जस्टिस अम्रेश्वर सहाय, कोल इंडिया के कार्यकारी चेयरमैन गोपाल सिंह, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खां, विधायक बिरंची नारायण, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह समेत पूरी टीम व बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read