IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्री रविंद्र नाथ महतो को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो न केवल कुशल राजनेता है बल्कि एक प्रखर वक्ता भी है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण परिवेश की सादगी को अपनाना है। इनका व्यक्तित्व सदैव सबको प्रभावित करता रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है श्री रविंद्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता, अपने विधायी अनुभव और अपने समन्वय क्षमता से सभी विधायकों के बीच समन्वय बनाते हुए करते हुए पांचवी विधानसभा का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे। इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो तीसरी बार नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। पहली बार ये वर्ष 2005 एवं दूसरी बार 2014 में विधायक चुने गए। झारखंड विधानसभा में इन्होंने हमेशा राज्य के नीतिगत विषयों एवं जनता के ज्वलंत सवालों पर प्रमुखता से अपनी बात रखते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा देश के आदर्श विधानसभाओं में शुमार होगा।
 

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read