जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान पर रह रहे लक्षित वर्गों तक पहुंचाना ही जनसपंर्क का मुख्य उद्देश्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये जनसंपर्क विभाग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह बातें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी ने सूचना भवन सभागार में शुरू हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कही।

श्री बक्शी ने कहा कि पीआरडी जनता और सरकार के बीच एक पुल की तरह काम करता है। यह टू-वे प्रोसेस के तहत काम करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में जनता की सहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु संचार के विभिन्न माध्यमों को साध्य मानकर कार्य किये जाते हैं जिसके तहत सरकार की बात जनता तक और जनता की बात सरकार तक पहुंचायी जाती है। सूचना संवर्ग के नवनियुक्ति पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यालय तथा जिलों में भी आयोजित किया जायेगा।

उप निदेशक श्रीमती शालिनी वर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष्य में जनसंपर्क की भूमिका से नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने जनसंपर्क के विभिन्न माध्यमों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपनिदेशक श्रीमती शालिनी वर्मा, श्री विजय कुमार, श्री आनंद, सहायक निदेशक श्री राशिद अख्तर, श्री वीरू कुशवाहा, श्री अविनाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read