मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो का स्वास्थ्य संबंधी हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्री महतो के चिकित्सा को लेकर पूरी जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा हेतु निदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय मंत्री की वर्तमान स्थिति राज्य से बाहर चिकित्सा हेतु ले जाने की नहीं है। हालांकि इस को लेकर प्रयास हो रहा है। चेन्नई के लंग्स स्पेशलिस्ट से बात हुई है। चेन्नई से चिकित्सकों की टीम कल आने वाली थी, लेकिन टीम को आज ही आने का अनुरोध किया गया है, ताकि मंत्री जी को बाहर ले जाने व बेहतर इलाज के संबंध में विचार विमर्श किया जा सके।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद उन्हें रिम्स के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक अक्तूबर को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read