पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव और स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक श्री एम एल मीणा ने पुलिस झंडा प्रदान किया । 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिन शहीद जवानों को समर्पित है । मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की रक्षा के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि तथा सम्मान देकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं ।

 मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी । ज्ञात हो कि शहीद होने वाले जवानों की याद में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है ।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read